Kodarma News: सुरक्षा की गुहार बेअसर, दुकान पर हमला, खून से सना चेहरा लेकर पहुंचे थाना
कोडरमा, अगस्त 26 -- Kodarma News: कोडरमा हमारे प्रतिनिधि। पहले धमकी, फिर पुलिस से गुहार और अब दिनदहाड़े कथित हमला झंडा चौक की विजय इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान का विवाद अब बेहद गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। राजकुमार का आरोप है कि जिस अनहोनी का अंदेशा उन्होंने कुछ दिन पहले ही तिलैया थाना और कोडरमा एसपी को लिखित आवेदन देकर जताया था, उसी आशंका के बीच 26 अगस्त को पांच-सात लोगों ने उनकी दुकान पर धावा बोल दिया और उनके साथ जमकर मारपीट की। मारपीट के बाद उनकी नाक और मुंह से खून निकलने लगा तथा चेहरे पर सूजन आ गई। घटना के बाद कराई गई चिकित्सीय जांच में भी चोट और दर्द से संबंधित बातें दर्ज की गई हैं। राजकुमार का कहना है कि उन्होंने पहले ही पुलिस को साफ तौर पर बताया था कि दुकान खाली कराने के लिए उन पर दबाव बनाया जा रहा है और उन्हें जान-माल का खतरा है। इसके बावज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.