Kodarma News: सुभाष चौक से महाराणा प्रताप चौक तक सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे, नप अध्यक्ष ने तत्काल मरम्मत की मांग की
कोडरमा, अगस्त 20 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। शहर के सुभाष चौक से महाराणा प्रताप चौक तक जाने वाले मुख्य मार्ग की जर्जर स्थिति को लेकर झुमरी तिलैया नगर परिषद के अध्यक्ष रमेश हर्षधर ने चिंता जताई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने से आम लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर परिषद अध्यक्ष ने पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल कोडरमा को पत्र भेजकर सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर ने विभाग को भेजे पत्र में कहा है कि सुभाष चौक से महाराणा प्रताप चौक तक मुख्य मार्ग पर कई स्थानों पर सड़क की स्थिति काफी खराब हो गई है। बड़े-बड़े गड्ढों के कारण दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के साथ पैदल आवागमन करने वाले लोगों को भी परेशान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.