Kodarma News: सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि, 15 सितंबर के धरना की बनी रणनीति
कोडरमा, सितम्बर 14 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। जयनगर पूर्वी पंचायत भवन में सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड समिति की ओर से दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम की अगुवाई प्रखंड अध्यक्ष अशोक सिंह ने की। श्रद्धांजलि सभा के बाद आगामी 15 सितंबर को जयनगर प्रखंड मुख्यालय में प्रस्तावित एक दिवसीय धरना कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई।मौके पर युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष अजीत चौधरी, प्रखंड सचिव विवेक गुप्ता, इस्लाम अंसारी, महावीर यादव, प्रखंड उपाध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण यादव, मनोज सोनी, रामेश्वर यादव, द्वारिका यादव, रामप्रवेश यादव, रवि यादव, विनोद यादव, जगन्नाथ पासवान और ईश्वर यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। जयनगर पूर्वी पंचायत के मुखिया कौशर खान भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.