कोडरमा, अक्टूबर 22 -- Kodarma News: ओमप्रकाश कोडरमा। छात्रों का मुख्य काम पढ़ना-लिखना है। लेकिन मोबाइल के बढ़ते इस्तेमाल से बच्चों की लिखने की क्षमता तेजी से कम हो रही है। बच्चों के दिमाग में इमोशन यानी भावनाओं की जगह कम हो रही है। हाल में कोडरमा जिले के कई स्कूलों में पीटीएम अर्थात पैरेंट्स टीचर मीट का आयोजन किया गया था। इस दौरान कोडरमा जिले के विभिन्न स्कूलों के निदेशक और प्राचार्य से हिन्दुस्तान ने जब बातचीत की तो कई मामले सामने आए।

मोबाइल से बच्चों की लेखन क्षमता प्रभावित कोडरमा के निजी स्कूलों के शिक्षकों ने बताया कि ऐसे कई बच्चे आ रहे हैं जिनमें ऐसी शिकायतें मिल रही हैं। स्कूलों के शिक्षक कहते हैं पीटीएम के दौरान अभिभावक बताते हैं कि बच्चे लिखना नहीं चाहते, उनकी बातों को समझते नहीं। स्कूलों के निदेशक बताते हैं कि मोबाइल पर लगातार स...