Kodarma News: सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए 30 अक्टूबर तक होगा रजिस्ट्रेशन
कोडरमा, अक्टूबर 28 -- Kodarma News: कोडरमा। कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित होने वाले सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर निर्धारित की गई है। अब तक 14 क्लबों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। टूर्नामेंट के लिए इच्छुक क्लब 30 अक्टूबर की शाम छह बजे तक सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं। अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद मैचों का फिक्स्चर तैयार किया जाएगा। मैदान की उपलब्धता के अनुसार मैचों का आयोजन किया जाएगा। उक्त जानकारी टूर्नामेंट के चेयरमैन अनिल सिंह और वाइस चेयरमैन सोनू खान ने दी। उन्होंने इच्छुक क्लबों से निर्धारित समय तक रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.