कोडरमा, नवम्बर 6 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। झुमरी तिलैया स्थित सीडी गर्ल्स स्कूल में प्रभारी प्राचार्य कुमार शशिभूषण सिंह के निलंबन और तबादले के विरोध में छात्राओं का प्रदर्शन शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को छात्राओं ने स्कूल परिसर में जमकर नारेबाजी की। छात्राओं ने स्कूल पहुंचकर उन्हें समझाने का प्रयास कर रहे जिला शिक्षा पदाधिकारी और कोडरमा के अंचल अधिकारी (सीओ) के अलावा एसडीओ निर्मल सोरेन की गाड़ियों को भी रोक दिया। जानकारी के अनुसार, प्रभारी प्राचार्य के निलंबन और तबादले के विरोध में छात्राएं लगातार आंदोलन कर रही हैं। उनकी मांग है कि कुमार शशिभूषण सिंह का तबादला रद्द किया जाए और उन्हें फिर से स्कूल में पदस्थापित किया जाए। यह भी पढ़ें- Kodarma News: प्रभारी प्रधानाध्यापक का निलंबन और केस के बाद फूटा छात्राओं ...