Kodarma News: सीटू जिला कमेटी की बैठक में दिल्ली रैली को सफल बनाने का निर्णय
कोडरमा, अक्टूबर 26 -- Kodarma News: कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि । सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) की केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ एक से तीन दिसंबर को दिल्ली में संसद मार्च को सफल बनाने के लिए सीटू कोडरमा जिला कमिटी की बैठक बजरंग नगर, झुमरीतिलैया में संपन्न हुई। अध्यक्षता सीटू के जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश ने की। बैठक को संबोधित करते हुए सीटू के राज्य सचिव संजय पासवान ने कहा कि एक से तीन दिसंबर को दिल्ली में घेरा डालो डेरा डालो आंदोलन में झारखंड से पांच हजार कामगार भाग लेंगे। बैठक में आंगनबाड़ी यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष मीरा देवी, वर्षा रानी, झारखंड राज्य निर्माण कामगार यूनियन के नागेश्वर दास, सहदेव दास, बसंती देवी आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Kodarma News: जिला कांग्रेस की विस्तारित बैठक आज, डॉ. शिवकुमार होंगे शामि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.