Kodarma News: सीएच स्कूल रोड में नवनिर्मित 36 दुकानों का अगले माह होगा शुभारंभ: रामधन
कोडरमा, जुलाई 30 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिला परिषद अगस्त माह में कोडरमा के लोगों को कई विकास योजनाओं की सौगात देने जा रहा है। जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव ने बताया कि झुमरीतिलैया के सीएच स्कूल रोड स्थित नवनिर्मित 36 दुकानों का अगले माह शुभारंभ किया जाएगा। करीब 1.30 करोड़ रुपये की लागत से बनीं ये दुकानें रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराएंगी। एसडीओ कार्यालय के निकट पूर्व डीसी कार्यालय परिसर में जिला परिषद के नए कार्यालय भवन के निर्माण को स्वीकृति मिल चुकी है। लगभग 8.18 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस आधुनिक भवन का शिलान्यास भी अगस्त माह में किया जाएगा।
नए पंचायत भवनों का निर्माण उन्होंने बताया कि जिले के 80 पंचायत भवनों का जीर्णोद्धार करीब 7 करोड़ रुपये की लागत से कराया गया है। वहीं मरकच्चो में दो, डोमचांच, कोडरमा और चंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.