Kodarma News: सिमराटांड़ में विधायक ने किया मेला का उद्घाटन
कोडरमा, जुलाई 7 -- Kodarma News: जयनगर। प्रखंड के ग्राम सिमराटांड़ में चल रहे श्रीश्री 108 मां दुर्गा ग्राम देवी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में विधायक अमित कुमार यादव ने मंगलवार को मेले का उद्घाटन किया। मौके पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से सामाजिक समरसता बढ़ती है। लोगों में भक्ति का भाव बढ़ता है। प्रवचन सुनने से मन को शांति मिलती है। मेला में बच्चों के मनोरंजन खाने-पीने और खेलने की सभी सुविधाएं उपलब्ध है। मौके पर यज्ञ समिति के अध्यक्ष प्रकाश सिंह, भाजपा नेता परमानंद गिरि, कृष्ण सिंह, बलवंत सिंह, छोटेलाल सिंह, बंटी सिंह, अमित सिंह, सोनू सिंह, अंशु सिंह, संतोष सिंह, दिनेश सिंह, रामप्रवेश सिंह, रतन सिंह, रामविचार सिंह, चरित्र सिंह बसंत सिंह, मनोज सिंह, संजय सिंह, राहुल सिंह आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.