कोडरमा, नवम्बर 24 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। परमपूज्य जैन संत मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनिराज, मुनि आदि सागर जी मुनीराज व मुनि श्री कौशल्य सागर जी मुनीराज के मंगल आशीर्वाद से 1008 सिद्धचक्र महामंडल विधान और विश्व शांति महायज्ञ के आज अंतिम दिन 1008 आदिनाथ भगवान का सैकड़ों लोगो ने अभिषेक किया। शांतिधारा जय कुमार-त्रिशला जैन गंगवाल,प्रदीप-मीरा जैन छाबड़ा,राहुल-आर्ची जैन छाबड़ा, ललित जैन अजमेरा (हजारीबाग),सुशील-ममता जैन काला, नीलू-अक्षय सोना जैन गंगवाल के द्वारा किया गया। अठाई में आठ दिनों तक उपवास करने वाले संघस्थ मुनि श्री 108 कौशल्य सागर जी मुनीराज ,समाज के उप मंत्री नरेंद्र जैन झांझरी,किरण जैन ठोल्या,अंकित जैन ठोल्या ,को समाज की ओर से अनुमोदना किया गया और मुनि श्री का मंगल आशीर्वाद मिला। आठ दिनों तक निर्जल उपवास करने वा...