कोडरमा, अक्टूबर 27 -- Kodarma News: कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि । आरपीएफ ने रेलवे की सिग्नल केबल क्षतिग्रस्त कर चोरी करने और उसे बेचने के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहार के गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के डुमरी चट्टी, वार्ड नंबर छह निवासी हेमराज मांझी (पिता गोविंद मांझी) के रूप में हुई है। इस संबंध में आरपीएफ प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि 24 अक्तूबर को गुरपा-पहाड़पुर रेलवे स्टेशन के बीच किलोमीटर संख्या 434 स्थित रेलवे पुल और 445 दादर ब्रिज पर सिग्नल केबल क्षतिग्रस्त होने की घटना सामने आई थी। इस मामले में आरपीएफ ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। 26 और 27 अक्तूबर की मध्य रात्रि में गुप्त निगरानी के दौरान एक आरोपी को पकड़ लिया गया, जबकि उसका एक अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने म...