Kodarma News: सावन 30 जुलाई से, उत्सव की तैयारियों में जुटीं समाज की महिलाएं
कोडरमा, जुलाई 13 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। भगवान भोलेनाथ को समर्पित सावन का महीना 30 जुलाई से शुरू हो रहा है। तीन अगस्त को सावन की पहली सोमवारी पड़ेगी। सावन के आगमन को लेकर शिवभक्तों में उत्साह का माहौल है। शहर के मंदिरों में तैयारियां तेज हो गई हैं। कहीं रंग-रोगन का काम चल रहा है तो कहीं साफ-सफाई और सजावट की जा रही है। सावन को लेकर महिलाओं में भी विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। सावन मास के दौरान विभिन्न सामाजिक संगठन, विशेषकर महिलाओं से जुड़े संगठन, सावन उत्सव के आयोजन की तैयारियों में जुट गए हैं। मारवाड़ी महिला समाज, मारवाड़ी युवा मंच प्रेरणा शाखा, भूमिहार महिला समाज, क्षत्रिय समाज सहित कई महिला संगठन सावन मेला और सावन महोत्सव के आयोजन की तैयारी कर रहे हैं।हरे यह भी पढ़ें- Sawan Rashifal: सावन में शनि से लेकर गुरु तक की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.