Kodarma News: सावन में शिव मंदिर में गूंजा श्याम भक्ति का स्वर, भजनों पर झूमे श्रद्धालु
कोडरमा, अगस्त 13 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। सावन माह के पावन अवसर पर श्याम शरण में आजा रे द्वारा तेतरियाडीह शिव मंदिर परिसर में विशेष अरदास ताली कीर्तन कार्यक्रम श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रस्तुत मधुर भजनों पर श्याम भक्त भाव-विभोर होकर झूमते रहे। भक्ति गीतों और जयकारों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। यजमान के रूप में रेखा व प्रमोद सोनी शामिल हुए, जबकि पूजा मुकेश पांडेय ने संपन्न कराई।
भजन संध्या का प्रारंभ कार्यक्रम स्थल पर आकर्षक झूले पर बाबा श्याम का मनमोहक दरबार सजाया गया था, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। भजन संध्या की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। इसके बाद सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।
भक्ति के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.