कोडरमा, अगस्त 8 -- Kodarma News: कोडरमा, हमारे प्रतिनिधिसावन माह में बाबा बैद्यनाथधाम और बासुकीनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए कोडरमा जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव ने कोडरमा-मधुपुर पैसेंजर ट्रेन का परिचालन रविवार को भी शुरू करने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के महाप्रबंधक एवं धनबाद रेल मंडल के डीआरएम को ट्वीट कर अनुरोध किया है। सोशल मीडिया पर भी कई लोगों ने इस मांग का समर्थन किया है। रामधन यादव ने कहा कि सावन के दौरान झारखंड और बिहार के बड़ी संख्या में श्रद्धालु कोडरमा जंक्शन से देवघर और बासुकीनाथ जलाभिषेक के लिए यात्रा करते हैं, लेकिन सप्ताह में छह दिन चलने वाली कोडरमा-मधुपुर पैसेंजर ट्रेन रविवार को संचालित नहीं होती, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा ,क...