Kodarma News: सावन पर दुमुहानी शिव मंदिर बैंकुंठधाम में एक माह का अखंड कीर्तन शुरू
कोडरमा, जुलाई 30 -- Kodarma News: चंदवारा। क्षेत्र का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल दुमुहानी शिव मंदिर बैकुंठधाम पूतो में गुरुवार को अखंड हरि-कीर्तन की शुरुआत हो गई। इसका उदघाटन मंदिर के मुख्य पुजारी सुखदेव दास जी महंत द्वारा किया। सावन माह में पूरे एक माह तक उक्त मंदिर में अखंड कीर्तन का आयोजन किया जाता है, जिसमें विभिन्न गांवों के दर्जनों भजन मंडली शामिल होते हैं। सावन के समाप्ति के साथ हीं उक्त अखंड-कीर्तन का भी समापन होगा। बता दें कि प्रत्येक सावन में एक माह तक अखंड हरि-कीर्तन आयोजित किया जाता है, जो अपने आप में इस क्षेत्र के लिए आद्वितीय है। मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Purnia News: श्रावणी महोत्सव में भक्ति संगीत की बही बयार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.