कोडरमा, अगस्त 11 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। माहुरी वैश्य मंडल जयनगर की ओर से महिलाओं के लिए मथुरासिनी पूजा सहित कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सावन की खुशियों को एक-दूसरे के साथ साझा किया। मौके पर प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को अध्यक्ष खुशबू लोहानी की ओर से सम्मानित किया गया। मौके पर मंडल की अध्यक्ष खुशबू लोहानी ने कहा कि सावन का महीना उमंग, प्रेम और आपसी सौहार्द का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों का उद्देश्य समाज की महिलाओं को एक मंच पर लाकर आपसी मेल-जोल और भाईचारे को मजबूत करना है। कार्यक्रम में सचिव खुशी वैशखियार, संगठन मंत्री ज्योति वैशखियार, ललिता देव...