कोडरमा, अगस्त 3 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। सावन माह की पहली सोमवारी पर क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ भगवान भोले पर जलाभिषेक के लिए उमड़ी। सुबह से ही भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिरों में लंबी कतारें लगी रहीं। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।श्रद्धालु हाथों में गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा, भांग, पुष्प, अक्षत और दूध लेकर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करने पहुंचे। मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय जाप व विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। कई श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और शांति की कामना करते हुए व्रत रखा। यह भी पढ़ें- Sasaram News: सावन की पहली सोमवारी पर हर-हर महादेव से गूंजे बिक्रमगंज के शिवालय झुमरी तिलैया ...