कोडरमा, जुलाई 20 -- Kodarma News: चंदवारा निज प्रतिनिधि। प्रखंड के दुमोहानी धाम मंदिर परिसर में सावन की दूसरी सोमवारी कंवर पदयात्रा को लेकर ग्रामीणों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता आरागरो पंचायत के मुखिया मुंशी यादव ने की, जबकि संचालन योगाचार्या सुषमा सुमन व प्रदीप कुमार सुमन ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में कंवर पदयात्रा को भव्य रूप से आयोजित करने को लेकर व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार करने, इसके लिए प्रत्येक पंचाचयत में बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसकी तैयारी को लेकर अगली बैठक 28 जुलाई को उक्त मंदिर परिसर में रखी गई है। बैठक में मुख्य रूप से मंदिर के भगत जी, पूर्व प्रमुख महेंद्र यादव, मुखिया प्रतिनिधि प्रकाश यादव, थाम पंसस उमाशंकर रविदास, शंभू राणा, रामप्रसाद यादव, प्रकाश ठाकुर आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...