कोडरमा, अगस्त 21 -- Kodarma News: कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि सावन की अंतिम सोमवारी 24 अगस्त को झरना कुंड धाम से ध्वजाधारी धाम तक आयोजित होने वाली भव्य कांवर पदयात्रा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को एसडीएम निर्मल सोरेन, एसडीपीओ प्रमोद केशरी, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी शम्भू कुशवाहा, कोडरमा थाना प्रभारी अरविंद कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने पदयात्रा मार्ग और विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ध्वजाधारी आश्रम में अधिकारियों ने कांवर पदयात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, यातायात, पेयजल, साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था की तैयारियों का निरीक्षण किया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सहित आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। यह भी पढ़ें- Ga...