Kodarma News: सात कावरियों का जत्था देवघर रवाना, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा डोमचांच
कोडरमा, अगस्त 17 -- Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि। सावन माह में भगवान भोलेनाथ की भक्ति और आस्था का रंग डोमचांच प्रखंड क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। प्रखंड के पहरीडीह (बेहराडीह) गांव से शिव कांवरिया संघ के बैनर तले सात कांवड़ियों का जत्था देवघर के लिए रवाना हुआ। कांवरिये सबसे पहले सुल्तानगंज पहुंचेंगे, जहां पवित्र गंगाजल लेकर पैदल देवघर के लिए प्रस्थान करेंगे। सुल्तानगंज से देवघर तक करीब 108 किलोमीटर की दूरी वे पैदल तय करेंगे। देवघर पहुंचकर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में गंगाजल अर्पित कर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। इसके बाद श्रद्धालु बासुकीनाथ धाम पहुंचकर भगवान शिव को जल अर्पित करेंगे। धार्मिक यात्रा के अंतिम चरण में झारखंडधाम पहुंचकर पूजा-अर्चना और जलाभिषेक करेंगे। यह भी पढ़ें- शिवभक्तों का जत्था बाबाधाम के लिए रवाना संघ के सदस्यों न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.