Kodarma News: सातवें मासिक अरदास ताली कीर्तन में झूमे श्याम भक्त
कोडरमा, अगस्त 26 -- Kodarma News: डोमचांच। श्याम शरण में आजा रे डोमचांच की ओर से बेहराडीह, पहरीडीह डोमचांच में सातवें मासिक अरदास ताली कीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्याम भक्त शामिल हुए। देर रात तक चली भजन संध्या में श्रद्धालु बाबा श्याम की भक्ति में भाव-विभोर होकर झूमते और नृत्य करते रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। शांति लक्ष्मण प्रसाद यादव यजमान के रूप में उपस्थित रहे। आयोजन स्थल पर आकर्षक श्याम दरबार सजाया गया था। रंग-बिरंगी सजावट और मनोहारी शृंगार से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। भजन संध्या की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। इसके बाद सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। स्थानीय भजन गायक प्रमोद विश्वकर्मा ने साथी हमारा कौन बनेगा और हम हारे हारे हारे, तुम हारे के सहारे जैसे भजनों की प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.