Kodarma News: साइक्लोन अर्नब से साप्ताहिक बाजार की रौनक फीकी
कोडरमा, अक्टूबर 29 -- Kodarma News: मरकच्चो, निज प्रतिनिधि । प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को साइक्लोन अर्नब का असर देखने को मिला। बुधवार से ही आसमान में बादल छाए रहे, जबकि गुरुवार को दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। इसका असर प्रखंड में लगने वाले साप्ताहिक बाजार पर भी पड़ा। प्रत्येक गुरुवार को लगने वाले बाजार में इस बार अन्य दिनों की तुलना में कम दुकानें लगीं। वहीं, खरीदारी के लिए पहुंचने वाले लोगों की संख्या में भी कमी देखी गई। बारिश के कारण छोटे-बड़े व्यवसायियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम खराब रहने की आशंका के चलते कई दुकानदार बाजार नहीं पहुंचे। यह भी पढ़ें- Kodarma News: नालियों का गंदा पानी सड़क पर बहता नजर आया वहीं, कुछ दुकानदारों ने दुकानें तो लगाईं, लेकिन ग्राहकों की कम आवाजाही के कारण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.