कोडरमा, जुलाई 22 -- Kodarma News: चंदवारा निज प्रतिनिधि। चंदवारा प्रखंड के भोंडो पंचायत से 75वीं सांसद तीर्थ यात्रा के तहत 65 श्रद्धालुओं का दल श्रद्धा और उत्साह के साथ तीर्थ यात्रा के लिए बुधवार की शाम रवाना हुए। यह आयोजन हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल के द्वारा प्रत्येक बार आयोजित किया जाता है। यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं व परिजनों ने फूल-मालाओं व ढोल-बाजा के साथ स्वागत कर शुभ यात्रा की कामना की। इसके पूर्व भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा वृद्ध यात्रियों का चरण धोकर आशीर्वाद लिया। इस यात्रा के तहत श्रद्धालुओं के जत्था को धार्मिक स्थल काशी, अयोध्या, प्रयागराज व विंध्याचल का दर्शन कराया जायेगा। मौके भाजपा जिलाध्यक्ष अनूप जोशी, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर सो...