Kodarma News: सहकारी संघ की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए योजना बनेगी: उपायुक्त
कोडरमा, अगस्त 3 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ लिमिटेड की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में सहकारी संघ की गतिविधियों को प्रभावी बनाने, वनोपज आधारित आजीविका को बढ़ावा देने तथा सहकारिता विभाग की योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को दोना-पत्तल निर्माण इकाई स्थापित करने के लिए विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) शीघ्र तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मशरूम उत्पादन को स्वरोजगार का प्रभावी माध्यम बनाने के लिए कृषक पाठशाला के माध्यम से किसानों को प्रशिक्षण दिया जाए, ताकि ग्रामीणों की आय में वृद्धि हो सके।बैठक यह भी पढ़ें- Kodarma News: कृषि योजनाओं का लाभ हर पात्र किसान तक पहुंचे: डीस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.