कोडरमा, अक्टूबर 10 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। पितरों की आत्मा की शांति और उनकी तृप्ति के लिए सर्वपितृ अमावस्या पर शनिवार की सुबह कोडरमा के राजा तालाब के किनारे दर्जनों लोग पहुंचे। इसमें बंगाली समाज के लोगों की संख्या सबसे अधिक रही। शनिवार की सुबह राजा तालाब पहुंचे समाज के लोगों ने ज्ञात-अज्ञात सभी पितरों का तर्पण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसको लेकर पंडित विनोद पांडेय कहते हैं कि सर्वपितृ अमावस्या के दिन सूर्य और चंद्रमा दोनों हस्त नक्षत्र में रहते हैं। इसदिन दुर्लभ गजच्छाया योग है। इसमें श्राद्ध और तर्पण करने से पितरों को तृप्ति प्राप्त होती है। जयनगर के मनी बाबा ने बताया कि वर्ष 2019 के बाद पहली बार सर्वपितृ मोक्षदायिनी और शनि अमावस्या एक ही दिन है। पितृपक्ष की शुरुआत और समापन भी शनिवार को हुआ। ऐसा संयोग व...