Kodarma News: सर्पदंश की शिकार महिला को बेहतर इलाज के लिए किया गया रेफर
कोडरमा, जुलाई 13 -- Kodarma News: सतगावां, निज प्रतिनिधिसतगावां थाना क्षेत्र के अंबाबाद गांव में सर्पदंश की शिकार एक महिला की तबीयत गंभीर हो गई। पीड़िता की पहचान अंबाबाद निवासी बिजमी देवी (55 वर्ष), पति चंदेश्वर प्रसाद यादव के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, बिजमी देवी रविवार को अपने खेत में काम करने जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में एक जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। किसी तरह वह घर पहुंचीं और घटना की जानकारी परिजनों को दी। थोड़ी ही देर में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद परिजन बिना देर किए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सतगावां लेकर पहुंचे।स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, कोडरमा रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- Kodarma News: खेत जाने के दौरान महिला क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.