कोडरमा, अक्टूबर 24 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। धनबाद-गया रेलखंड के प्रतापपुर (सरमाटांड़) स्टेशन के समीप शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस के माध्यम से घायल महिला को सदर अस्पताल कोडरमा भेजा गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। घायल महिला की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। वहीं, महिला ट्रेन से गिरी है या फिर किसी अन्य कारण से ट्रेन की चपेट में आई है, इसकी भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...