Kodarma News: सरकारी कर्मियों के बीच क्रिकेट मैच का मुकाबला, भोला ब्लास्टर टीम बनी विजेता
कोडरमा, जुलाई 20 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। सतडीहा पंचायत अंतर्गत नोकाडीह गांव में रविवार को सरकारी सेवाओं से जुड़े कर्मियों के बीच हर वर्ष आयोजित होने वाला मैत्रीपूर्ण टी-20 क्रिकेट मुकाबला संपन्न हुआ। इस मैच में भोला ब्लास्टर टीम ने सुरेंद्र इलेवन को 28 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भोला ब्लास्टर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 204 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में सुरेंद्र इलेवन की टीम 20 ओवर में 176 रन ही बना सकी। इस वार्षिक मैत्री मैच में सेना, आईआरबी, रेलवे, बैंक, शिक्षक, व्यवसायी, जेसीबी, पोकलेन ऑपरेटर सहित विभिन्न सरकारी एवं निजी क्षेत्रों से जुड़े लोग हिस्सा लेते हैं। प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल, नगद 25-25 हजार रुपये, नाश्ता एवं अन्य पुरस्कार प्रदान किए जात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.