कोडरमा, अगस्त 1 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। जयनगर अंचल कार्यालय में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें आम लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों की सुनवाई की गई। इस दौरान कुल 28 मामलों की सुनवाई की गई, जिनमें से 10 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, निष्पादित मामलों में मुख्य रूप से जमीन विवाद एवं विधि-व्यवस्था से संबंधित मामले शामिल थे। वहीं, शेष मामलों में आवश्यक जांच, दस्तावेजों के सत्यापन तथा पुनः सुनवाई के बाद नियमानुसार निर्णय लिया जाएगा। समाधान दिवस के दौरान अंचल एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। मौके पर थाना प्रभारी विकाश कुमार, अंचल निरीक्षक राहुल शर्मा, राजस्व उप निरीक्षक सनोज कुमार,...