कोडरमा, जुलाई 18 -- Kodarma News: सतगावां, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के कटैया पंचायत अंतर्गत दुमदुमा गांव निवासी एवं समाजसेवी प्रकाश प्रसाद यादव (45) का शनिवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे गांव समेत आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों के अनुसार प्रकाश प्रसाद यादव सामाजिक कार्यों में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाते थे। वे घोड़सिमर मंदिर कमेटी के सक्रिय सदस्य थे और मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले वार्षिक मेले सहित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में उनकी महत्वपूर्ण भागीदारी रहती थी। शोक व्यक्त करते हुए सरवन रविदास ने कहा कि प्रकाश प्रसाद यादव जैसे समाजसेवी विरले ही मिलते हैं। प्रकाश प्रसाद यादव के निधन पर शोक जताने वालों में मुखिया संघ अध्यक्ष उत्तम सिंह, मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह, मंडल अध्यक्ष नरेश यादव...