कोडरमा, जुलाई 16 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष की अध्यक्षता में बुधवार को पुलिस कार्यालय सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित हुई। बैठक में जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक, अंचल पुलिस निरीक्षक, थाना व ओपी प्रभारी तथा विभिन्न शाखाओं के प्रभारी शामिल हुए। समीक्षा के दौरान एसपी ने लंबित मामलों के निष्पादन, वारंट तामिला, अपराध नियंत्रण और नागरिक सेवाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान एसपी ने कहा कि सभी थाना प्रभारी नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाएं। निर्देश दिया कि रोड पर शराब पीने वालों पर सख्त कार्रवाई करें। यह भी पढ़ें- Chatra News: एसपी ने की अपराध समीक्षा बैठक, अपराध पर लगाम लगाने का दिया निर्देशबैठक का निष्कर्ष बैठक में बताया गया कि जून 2026 में जिले में 162 मामलों का निष्प...