Kodarma News: सब्जी तोड़ने गई महिला की खेत में मौत, विषैले जीव के काटने की आशंका
कोडरमा, सितम्बर 9 -- Kodarma News: सतगावां, निज प्रतिनिधि। सतगावां थाना क्षेत्र के ईटांय टांड़ गांव में बुधवार को खेत से एक महिला का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान ईटांय निवासी उर्मिला देवी (65), पति स्वर्गीय हृदय नारायण सिंह के रूप में हुई है। आशंका जताई जा रही है कि खेत में सब्जी तोड़ने के दौरान किसी विषैले जीव के काटने से उनकी मौत हुई होगी। परिजनों के अनुसार, उर्मिला देवी बुधवार की सुबह करीब नौ बजे सब्जी तोड़ने के लिए घर से खेत की ओर निकली थीं। घर में किसी को यह जानकारी नहीं थी कि वह किस खेत में गई हैं। यह भी पढ़ें- Orai News: खेत में चारा लेने गई वृद्धा की सांप ने डसने से मौत देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटीं तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई पता नहीं चला। इसी दौरान ईटांय टांड़ स्थित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.