कोडरमा, जुलाई 25 -- Kodarma News: सतगावां, निज प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मनोज कुमार रवि की अध्यक्षता में राज्य सरकार के निर्देशानुसार सबकी योजना, सबका विकास अभियान के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) निर्माण को लेकर पंचायत सहजकर्ता दल का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यशाला को संबोधित करते हुए बीडीओ मनोज कुमार रवि ने कहा कि ग्राम पंचायत विकास योजना के निर्माण में पंचायत सहजकर्ता दल की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य सहजकर्ताओं को सक्षम बनाना है, ताकि वे अपने-अपने पंचायतों में 16वें वित्त आयोग के तहत जनहित एवं स्थानीय आवश्यकताओं पर आधारित योजनाएं तैयार कर सकें तथा ग्रामीणों को योजना निर्माण प्रक्रि...