Kodarma News: सफाईकर्मी नगर पंचायत की रीढ़, इमानदारी से निभाते हैं काम: उमेश
कोडरमा, अगस्त 6 -- Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि। बरसात के मौसम में सफाईकर्मियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए डोमचांच नगर पंचायत के अध्यक्ष उमेश वर्मा ने सभी सफाईकर्मियों के बीच रेनकोट का वितरण किया। इस पहल का उद्देश्य बारिश के दौरान सफाई कार्य में जुटे कर्मियों को भीगने से बचाना और उन्हें मौसमी बीमारियों के खतरे से सुरक्षित रखना है। रेनकोट वितरण कार्यक्रम में नगर उपाध्यक्ष आदर्श कुमार पंकज, वार्ड पार्षद रंजीत साव, मुकेश कुमार, श्यामलाल यादव, पूर्व मुखिया सुरेश कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सफाईकर्मियों के प्रति संवेदनशीलता दिखाना समाज और नगर प्रशासन की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष उमेश वर्मा ने कहा कि सफाईकर्मी नगर पंचायत की रीढ़ हैं। वे हर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.