कोडरमा, अगस्त 11 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। सप्लाई चेन बाधित होने से जिले में खाद्य सामग्री की कीमतों में भारी इजाफा देखने को मिल रहा है। सरसों तेल, रिफाइन, आटा, दाल, गुड़ और चीनी के बाद अब चावल के दाम में भी तेजी आई है। सप्लाई चेन बाधित होने का असर चावल की उपलब्धता पर पड़ने लगा है। बाजार में आवक कम होने के कारण महज एक माह में अरवा चावल की कीमत में 10 से 20 रुपये प्रति किलो तक की वृद्धि हुई है। कारोबारियों का कहना है कि अगस्त में भी अच्छी बारिश नहीं हुई और धान की रोपनी प्रभावित रही तो आने वाले दिनों में चावल की कीमत और बढ़ सकती है।

कोडरमा में चावल की कीमत में 10 से 20 रुपये तक इजाफा झुमरीतिलैया के झंडा चौक के पास स्थित एक दुकान के संचालक ने बताया कि एक माह में अरवा चावल की कीमत में 10 से 20 रुपये प्रति किलो की वृद्धि हुई है...