कोडरमा, अक्टूबर 15 -- Kodarma News: कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। सदर अस्पताल से मरीजों को निजी क्लीनिक में भेजने में कथित बिचौलियों की भूमिका पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को निजी क्लीनिक का रास्ता दिखाया जाता है। इससे मरीजों पर आर्थिक बोझ बढ़ने के साथ उनकी जान पर भी संकट खड़ा हो रहा है। ताजा मामला झुमरीतिलैया शहर के सरकारी बस स्टैंड के समीप ओवरब्रिज के बगल में स्थित निजी अस्पताल ग्रीन पार्क हॉस्पिटल से जुड़ा है। यहां बुधवार की रात प्रसव के बाद एक महिला की मौत हो गयी। घटना के बाद परिजनों ने ग्रीन पार्क हॉस्पिटल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगा जमकर हंगामा किया। परिजनों का कहना था कि इलाज में लापरवाही के कारण महिला की जान गयी। कहा गया कि यह पूरी तरह से यहां के डॉक्टरों की लापरवाही...