कोडरमा, जुलाई 13 -- Kodarma News: कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। सदर अस्पताल, कोडरमा में स्थानांतरण के बाद भी कर्मियों से वित्तीय कार्य कराए जाने, भुगतान प्रक्रिया में अनियमितता तथा संभावित वित्तीय घोटाले की उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक ने संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि सदर अस्पताल में वित्तीय कार्यों के संचालन में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। आरोप लगाया गया है कि यह झारखंड सरकार के वित्त विभाग एवं मुख्य सचिव के निर्देशों की अवहेलना है और इससे सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका उत्पन्न हुई है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक ने पूरे मामले की स्वतंत्र एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग करते हुए कहा है कि 22 मई से 15 जून 2026 के बीच हुए सभी भुगतानों की ऑडिट करायी जाए। साथ ही बिन...