Kodarma News: सदर अस्पताल कोडरमा में पांच लाभुकों को मिला प्रमाणपत्र
कोडरमा, जुलाई 23 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। सदर अस्पताल कोडरमा में गुरुवार को आयोजित दिव्यांगता प्रमाणपत्र बोर्ड शिविर में कुल 11 मरीजों की जांच की गई। चिकित्सकों द्वारा जांच के बाद पांच व्यक्तियों का दिव्यांगता प्रमाणपत्र जारी किया गया। जारी प्रमाणपत्रों में अस्थि दिव्यांगता के दो, सेरेब्रल पाल्सी का एक तथा मानसिक दिव्यांगता के दो मामले शामिल हैं। वहीं गूंगा-बहरा (श्रवण एवं वाक दिव्यांगता) श्रेणी के चार लोगों को विस्तृत श्रवण जांच (हियरिंग टेस्ट) के लिए सदर अस्पताल कोडरमा में ऑडियोलॉजिकल परीक्षण हेतु भेजा गया। शिविर में अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. रमण कुमार, जिला बीबीडी पदाधिकारी सह फिजिशियन डॉ. मनोज कुमार, नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रेमनाथ सिंह, कार्यालय सहायक अजीत कुमार, ऑडियोलॉजिस्ट मनोज कुमार तथा अनीश कुमार उपस्थित रहे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.