Kodarma News: सतगावां से 15 दिनों से लापता नाबालिग बच्ची नवादा से बरामद
कोडरमा, अक्टूबर 12 -- Kodarma News: सतगावां, निज प्रतिनिधि। सतगावां थाना क्षेत्र के मीरगंज से 15 दिनों से लापता नाबालिग बच्ची को पुलिस ने रविवार की देर रात बिहार के नवादा से सकुशल बरामद कर लिया। बच्ची के 24 सितंबर को घर से लापता होने के बाद परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने गुप्त सूचना, ह्यूमन डिटेक्ट और टेक्निकल सेल की मदद से बच्ची का पता लगाया और उसे नवादा से बरामद कर लिया। इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की डांट-फटकार से नाराज होकर बच्ची घर से चली गई थी। इसके बाद परिजनों ने थाने में आवेदन देकर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि बच्ची को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी और उसे परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.