Kodarma News: सतगावां में हल्की बारिश से जगी किसानों की उम्मीद, पटवन और बिजली संकट से बढ़ी चिंता
कोडरमा, जुलाई 27 -- Kodarma News: सतगावां, निज प्रतिनिधि। मानसून की सक्रियता के बीच रविवार को हुई हल्की बारिश ने सतगावां प्रखंड के किसानों में उम्मीद की नई किरण जगाई है। बारिश के बाद किसान फावड़ा और अन्य कृषि उपकरण लेकर खेतों में उतर गए हैं तथा धान की रोपाई के लिए खेतों को कादो बनाने में जुट गए हैं। कुछ किसानों ने रोपनी का कार्य भी शुरू कर दिया है।
बिजली की समस्या हालांकि, बारिश पर्याप्त नहीं होने के कारण अधिकांश किसान मोटर पंप के सहारे खेतों की सिंचाई करने को मजबूर हैं। बिजली आपूर्ति की अनियमितता ने किसानों की परेशानी और बढ़ा दी है। समय पर बिजली नहीं मिलने से पटवन का कार्य प्रभावित हो रहा है, जिससे धान की खेती पर संकट गहराने लगा है। किसानों का कहना है कि पहले धान का बिचड़ा तैयार करने में ही काफी मेहनत, मजदूरी और सिंचाई पर खर्च करना पड़ा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.