Kodarma News: सतगावां में सर्पदंश से 13 वर्षीय किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम
कोडरमा, जुलाई 9 -- Kodarma News: सतगावां, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र की सुदूरवर्ती राजाबर पंचायत के कुसहनियां गांव में सर्पदंश से 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रकाश राय के पुत्र कमलेश कुमार (13) के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि बुधवार रात कमलेश घर में सो रहा था। इसी दौरान किसी जहरीले सर्प ने उसे डस लिया। गुरुवार सुबह जब उसकी मां उसे जगाने पहुंची तो उसने पेट में तेज जलन और बेचैनी की शिकायत की। कुछ ही क्षणों बाद वह अचेत होकर गिर पड़ा और उसके नाक व मुंह से झाग निकलने लगा। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: सर्पदंश से मासूम की मौत, मचा हड़कंप घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल उसे चारपहिया वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सतगावां पहुंचा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.