कोडरमा, अक्टूबर 22 -- Kodarma News: सतगावां। थाना क्षेत्र के कोठियार पंचायत अंतर्गत घोड़ाकरण गांव में गुरुवार को सर्पदंश से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान गांव निवासी 40 वर्षीय निनीत राय, पिता दीना राय के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, निनीत राय घर के समीप शौच के लिए गए थे। इसी दौरान खेत में मौजूद सांप ने उन्हें डस लिया। घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां ले गए, जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एंटी वेनम की 10 डोज दीं। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल कोडरमा रेफर कर दिया। हालांकि, परिजन उन्हें सदर अस्पताल ले जाने के बजाय पारंपरिक उपचार के लिए गिरिडीह जिले के बेलाटांड़ स्थित अस्पताल ले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...