कोडरमा, जुलाई 7 -- Kodarma News: सतगावां, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मरचोई पंचायत अंतर्गत पूरनाडीह गांव में बच्चों के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी चलने लगी। घटना में एक महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कई अन्य को मामूली चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, सोमवार की देर शाम को गांव से कुछ दूरी पर दो बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। ग्रामीणों के हस्तक्षेप से मामला शांत हो गया था और कुछ प्रबुद्ध लोगों ने अगले दिन बैठकर आपसी सहमति से समाधान निकालने की बात कही थी। लेकिन इससे पहले ही दोनों पक्षों सुरेंद्र राजवंशी और दरेश राजवंशी के बीच फिर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और दोनों पक्षों ने लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से एक-दूसरे ...