कोडरमा, जुलाई 5 -- Kodarma News: सतगावां, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के ग्राम खुट्टा स्थित बगीचा के समीप रविवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी। हादसे में वाहन सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। उन्हें हल्की चोटें आईं, जबकि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार बासोडीह से खुट्टा की ओर जा रही थी। खुट्टा बगीचा के पास वाहन की गति अधिक होने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: बेकाबू होकर नाले में गिरी तेज रफ्तार कार, ग्रामीणों ने बचाई चालक की जान दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने सूझबू...