Kodarma News: सतगावां में पूर्व उप मुखिया का कुएं से मिला शव
कोडरमा, सितम्बर 28 -- Kodarma News: सतगावां, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कटैया पंचायत अंतर्गत ढाब गांव निवासी पूर्व उप मुखिया दिलीप प्रसाद यादव (50) का शव सोमवार की शाम करीब छह बजे खैरा स्थित कैथी आहार के पास एक कुएं से बरामद किया गया। कुएं में शव मिलने की सूचना फैलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, दिलीप प्रसाद यादव पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहे थे। सोमवार को उनका शव कैथी आहार के समीप स्थित कुएं में मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कुएं से बाहर निकलवाया और मामले की जांच शुरू की।बताया जाता है कि दिलीप प्रसाद यादव सामाजिक और राजनीतिक रूप से सक्रिय रहे थे। उन्होंने वर्ष 2010 में कटैया पंचायत के उप मुखिया के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.