कोडरमा, जुलाई 29 -- Kodarma News: सतगावां, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के राजाबर पंचायत अंतर्गत ठेसवा गांव में बुधवार को धर्म परिवर्तन कराए जाने और प्रार्थना सभा आयोजित किए जाने का मामला सामने आने के बाद पुलिस-प्रशासन सक्रिय हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर सतगावां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। पुलिस ने वहां से दर्जनों महिलाओं को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया, जबकि कथित रूप से प्रार्थना सभा आयोजित करने और लोगों को जोड़ने में शामिल छह लोगों को मौके से पकड़कर थाना लाया गया। मामले की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बबलू कुमार सिंह पुलिस बल और महिला पुलिसकर्मियों के साथ ठेसवा गांव पहुंचे। पुलिस के पहुंचते ही मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जांच के दौरान वहां से ईसाई धर्म से जुड़ी धार्मिक पुस्तकें (बाइबिल) बरामद होने की बात सामने आई ...