Kodarma News: सतगावां में दो दिनों से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
कोडरमा, अगस्त 31 -- Kodarma News: सतगावां, निज प्रतिनिधि। प्रखंड में पिछले 24 घंटे से रुक-रुककर हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। रविवार की सुबह से लगातार बारिश के साथ तेज गर्जन होने के कारण लोग घरों में ही दुबके रहे। ग्रामीण इलाकों से लेकर बाजार तक सामान्य दिनों की अपेक्षा चहल-पहल काफी कम रही। आवश्यक और आपात कार्यों से जुड़े लोग ही घरों से बाहर निकलते नजर आए। बारिश के कारण बासोडीह सोमवार हाट बाजार में जलजमाव और कीचड़ की स्थिति बन गई है। इससे बाजार आने वाले लोगों के साथ-साथ दुकानदारों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई सड़कों पर पानी जमा होने से आवागमन प्रभावित हुआ है। बाजारों में भी बारिश के कारण रौनक फीकी रही।
दिहाड़ी मजदूरों की कमाई प्रभावित लगातार बारिश का सबसे अधिक असर दिहाड़ी मजदूरों और रोज कमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.