कोडरमा, नवम्बर 22 -- Kodarma News: सतगावां, निज प्रतिनिधि। सतगावां थाना क्षेत्र में रविवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। घायलों में दो की स्थिति गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया। पहली घटना कलीडीह-हलकुसा पेट्रोल पंप के समीप हुई, जहां शिवभक्त (58 वर्ष), निवासी हलकुसा और राजा दास (27 वर्ष), पिता नकुल दास, निवासी राजघाटी सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पिंटू कुमार, पिता प्रकाश रविदास और मनीष कुमार (16 वर्ष), पिता नरेश रविदास, दोनों निवासी राजघाटी, मोटरसाइकिल से घटनास्थल की ओर जा रहे थे।इसी दौरान बासोडीह बस स्टैंड के समीप तेज रफ्तार टेंपो की चपेट में आने से दोनों भी गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य ...