कोडरमा, अगस्त 4 -- Kodarma News: सतगावां, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के गया-देवघर मुख्य मार्ग पर सिहास के समीप मंगलवार को हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान मरचोई निवासी 32 वर्षीय मोहित कुमार (पिता- रामाशीष सिंह) के रूप में हुई है। घटना के बाद उन्हें पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां, फिर सदर अस्पताल कोडरमा भेजा गया। हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें नवादा के एक निजी क्लीनिक ले गए, जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, मोहित कुमार नवादा से अपने गांव मरचोई लौट रहे थे। इसी दौरान सिहास के समीप विपरीत दिशा से आ रही कार ने कथित तौर पर गलत दिशा में आकर उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि मोहित उछलकर सड़क से द...