कोडरमा, जुलाई 6 -- Kodarma News: सतगावां, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के नासरगंज स्थित कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन मंडल अध्यक्ष लालदेव यादव ने किया। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान पर विस्तार से चर्चा की गई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

बैठक की जानकारी बैठक में कहा गया कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में बीएलओ और बीएलए के साथ समन्वय बनाकर कार्य करें तथा मतदान केंद्रों पर चल रहे पुनरीक्षण कार्यों पर सतत नजर रखें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रह जाए। साथ ही बीएलओ द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे प्रपत्रों को सही तरीके से भरकर समय पर...